किरण सिंहदेव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विनोद तावड़े ने की घोषणा…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में श्री देव को आगामी कार्यकाल के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। कार्यालय परिसर में इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित केंद्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व कार्यकर्ताओँ की करतल ध्वनि और गगनभेदी नारों के बीच श्री तावड़े ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की ओर से पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, परदे प्रभारी नितिन नबीन,पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल,संगठन महामंत्री श्री पवन साय सही सभी नेतागण ने श्री देव का अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी। प्रदेश के सभी महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरतलाल वर्मा व रामजी भारती तथा रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर व रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग ने गजमाला पहना कर स्वागत किया। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री तावड़े ने इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के लिए 17 सदस्यों श्री विष्णु देव साय,श्री अरुण साव,श्री विजय शर्मा ,सुश्री सरोज पांडे,सुश्री लता उसेंडी,श्री तोखन साहू,श्री बृजमोहन अग्रवाल,श्री विक्रम उसेंडी,श्री संतोष पांडे,श्री विजय बघेल,श्री पुन्नूलाल मोहिले,श्री दयालदास बघेल,श्री केदार कश्यप,श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,श्री खूबचंद पारख,श्री ननकी राम कंवर ,श्री देवेंद्र राजा प्रताप सिंह के नाम की घोषणा की। सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव हेतु वोट करेंगे। अब छत्तीसगढ़ भाजपा का अभेद्य गढ़ बन गया : पारख सर्वप्रथम प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने संगठन चुनाव प्रक्रिया का वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश में संगठन पर्व के दौरान सदस्यता अभियान में 60 लाख सदस्यता का लक्ष्य अर्जित किया गया और प्रदेश में 71 हजार सक्रिय सदस्य बनाए गए। सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। 24,219 बूथों में से 23,400 बूथों में चुनाव हुए। प्रदेश में पहले 405 मंडल थे, जो परिसीमन के बाद बढ़कर 479 हो गए। इन 479 मंडल इकाइयों में से 416 मंडल इकाइयों का गठन हो चुका है। प्रदेश में भाजपा के सभी 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव किया जा चुका है। श्री पारख ने कहा कि इस पूरे अभियान में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा की, इसले यह संगठन पर्व सफल हुआ है। अब छत्तीसगढ़ भाजपा का अभेद्य गढ़ बन गया है।
Popular posts
11 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व दफ्तर, जानें वजह
Image
मां मोदी कैबिनेट में थीं मंत्री, सीएम की रेस में भी था नाम, अब बेटी निर्दलीय लड़ रही जिला पंचायत का चुनाव
Image
हाथ में स्टीयरिंग, दिमाग पर नशा... ड्राइविंग सीट पर युवक की गोद में बैठी रशियन ने भारत सरकार लिखी कार से बरपाया कहर
Image
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सियासी बयान, बोले- टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव
Image
सीएम साय का रोड शो शुरू : राजधानी में महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे के साथ खुली जीप पर निकले, कई दिग्गज नेता भी मौजूद
Image