दौलत कमाकर रईसी दिखाता था पत्रकार का 'हत्यारा', हेलीकॉप्टर से आई थी उसकी दुल्हनिया, मुकेश चंद्रकार भी गए थे बारात
रायपुर: पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश चंद्रकार से पत्रकार मुकेश चंद्रकार का पारिवारिक रिश्ता था। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं। गिरफ्तारी के बाद सुरेश चंद्रकार के बारे में कई खुलासे हो रहे हैं। ठेकेदारी से उसने करोड़ों की दौलत कमाई है। इसी दौलत से इलाके में उसकी हनक थी। साथ ही वह रईसी भी खूब दिखाता था। यही नहीं, पत्रकार की हत्या का आरोपी सुरेश चंद्रकार बड़ा वाला रीलबाज भी था। जीता था लग्जरी जिंदगी सुरेश चंद्रकार खुद को इलाके में समाजसेवी बताता था। पैसे देकर वह अखबारों में अपना बड़ा-बड़ा विज्ञापन छपवाता था। साथ ही इमेज बिल्डिंग में जुटा रहता था। पैसे आने के बाद उसे लग्जरी लाइफ दिखाने का शौक रहता था। अपनी पार्टियों और आलीशान जिंदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। रीलबाज भी है सुरेश चंद्रकार यही नहीं आरोपी सुरेश चंद्रकार बड़ा वाला रीलबाज भी है। वह अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाकर डालता था। घटना के दिन भी उसने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट किया है। इसमें बोन फायर के साथ चाय की प्याली है। सुरेश अपनी पत्नी के साथ ही रील बनाता था। अलग-अलग लोकेशन पर वह रील शूट करता था। इंस्टाग्राम पर करीब 10 हजार लोग उसे फॉलो करते हैं। हेलीकॉप्टर से आई थी दुल्हनिया सुरेश चंद्रकार ने शाही शादी की थी। इसमें उसने खूब रुपए बहाए थे। अपनी पत्नी को शादी के बाद हेलीकॉप्टर से लेकर आया था। इसके साथ ही फोटो शूट और सजावट पर भी खूब खर्च किए थे। कथित तौर पर यह कहा जाता है कि सुरेश चंद्रकार ने अपनी शादी में करीब तीन करोड़ तक खर्च किए थे। इसकी वजह से बस्तर इलाके में इस शादी की चर्चा खूब हुई थी। पत्रकार से थे अच्छे संबंध बताया जाता है कि पत्रकार मुकेश चंद्रकार से आरोपी सुरेश के शुरुआत में अच्छे संबंध रहे हैं। सुरेश चंद्रकार अपनी शादी के बाद जब दुल्हन को लेकर लौटा था तो हेलीकॉप्टर के पास पत्रकार मुकेश चंद्रकार भी दिख रहे हैं। हालांकि चर्चा है कि भाइयों में विवाद की वजह 120 करोड़ वाले रोड में भ्रष्टाचार की खबर बनी है। इसी खबर को लेकर सुरेश चंद्रकार नाराज चल रहा था। चंद्रकार के लोगों ने पत्रकार को वहां बातचीत के लिए बुलाया था।
Popular posts
जब कलेक्टर बने रिक्शा चालक, EV ट्रैफिक वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
जेठानी की मौत से दुखी देवरानी की अस्पताल में ही बिगड़ गई हालत, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image