BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने डाला वोट, 10 निगमों में भाजपा का परचम लहराने का किया दावा
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटर्स की लंबी लाइन लगी हुई है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 नगर निगमों के महापौर और पार्षद चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतगणना 15 फरवरी को होगी। सरोज पांडे ने डाला वोट इसी कड़ी में लोकतंत्र के महापर्व पर आज भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडे ने दुर्ग के गुरुनानक स्कूल पहुंचकर मतदान किया। सरोज पांडे ने दुर्ग की जनता से अपील करते हुए कहा कि, हर एक मतदाता को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, इससे शहर की दशा दिशा तय होती है। कांग्रेस पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि, जिस तरह दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति है वैसी स्थिति छत्तीसगढ़ में भी है। सरोज पांडे ने प्रदेश के सभी 10 निगमों में भाजपा का परचम लहराने का दावा किया। दुर्ग नगर निगम में मतदान पश्चात मीडिया बंधुओं से संवाद कर जनता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने अपील किया।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image