भाजपा की मेयर बोली, ‘नगर निगम की पहली हिन्दू महापौर जीतकर आई हूँ, करूंगी कुर्सी का शुद्धिकरण’..
अंबिकापुर: नगर निगम चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने विजय पताका फहराया है। खासतौर पर अंबिकापुर की जीत उल्लेखनीय रही, जहां महापौर पद महिला के लिए आरक्षित न होने के बावजूद पार्टी ने मंजूषा भगत पर भरोसा जताया। उन्होंने दो बार से मेयर रहे कांग्रेस के अजय तिर्की को 9,000 मतों के बड़े अंतर से हराया। इतना ही नहीं, अंबिकापुर नगर निगम के 48 वार्डों में से 35 से अधिक वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस सफलता के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल बना हुआ है। नई महापौर मंजूषा भगत का बड़ा बयान चुनाव परिणामों के बाद नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीते दस वर्षों में नगर की व्यवस्था और सफाई व्यवस्था में भारी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को शुद्धिकरण की आवश्यकता है। इसके लिए वह प्रयागराज से गंगाजल लेकर आई हैं और नगर निगम दफ्तर सहित पूरे शहर का शुद्धिकरण करेंगी। महापौर भगत ने नगर आयुक्त को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निगम कार्यालय में कुर्सी और चेंबर नए होने चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “मैं अंबिकापुर नगर निगम की पहली हिंदू महापौर चुनी गई हूं, इसलिए परंपराओं के अनुसार शुद्ध कुर्सी पर बैठना चाहूंगी।” अन्य नगर निगमों में भी शुद्धिकरण की पहल अंबिकापुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य नगर निगमों में भी शुद्धिकरण की बातें सामने आई हैं। रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने अपने कार्यालय की दिशा बदलते हुए कहा कि अब महापौर की कुर्सी उत्तर दिशा की ओर होगी। उन्होंने कहा कि निगम कार्यालय में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया जाएगा ताकि भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित किया जा सके। इसी तरह, बिलासपुर नगर निगम की मेयर पूजा विधानी ने भी कांग्रेस शासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते पांच वर्षों में कांग्रेस ने नगर निगम की व्यवस्था को दूषित कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के महापौरों में शहर के विकास के प्रति कोई इच्छाशक्ति नहीं थी।
Popular posts
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image