कांग्रेस नेता हार मानकर घर बैठ गए हैं : सिंह
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा है कि अभी गाँवों में लोकतंत्र का उत्सवी वातावरण देखते ही बन रहा है! गाँवों में भी भाजपा समर्थित पंच, सरपंच, जनपद व जिला पंचायत सदस्यों के रूप में भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जीतकर आ रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्त अगाध जन-विश्वास की आंधी में कांग्रेस तिनके की तरह उड़ रही है और हताश-निराश कांग्रेस नेता घरों में खामोश बैठ गए हैं। प्रदेश में जो विष्णु का सुशासन है, वह पूरे प्रदेश में दिखाई पड़ रहा है। भाजपा के पक्ष में यह ऐतिहासिक परिणाम जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उनके जन्मदिन पर समर्पित किया है। भाजपा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश प्रभारी श्री सिंह ने शुक्रवार को एकात्म परिसर में आहूत प्रेस ब्रीफ में पंचायत चुनावो के दो चरणों के अब तक घोषित परिणामों में भाजपा की प्रचण्ड जीत का दावा करते हुए बताया कि पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव 17 फरवरी को हुआ, दूसरा चरण का चुनाव 20 फरवरी को हुआ और देर रात से उसके परिणाम सुबह तक आ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए हुए चुनाव में प्रथम चरण में 160 सीटों में से भाजपा 125 सीटों में चुनाव जीती। दूसरे चरण में 124 सीटों के लिए हुए मतदान में 97 सीटों पर भाजपा या हमारे समर्थित लोग चुनाव जीत गए हैं। चार सीटों के परिणाम परिणाम अभी आने शेष हैं। इस तरह प्रथम चरण में जिला पंचायत में हमारा स्ट्राइक रेट 75 प्रतिशत था और द्वितीय चरण में हमारा स्ट्राइक रेट 80 प्रतिशतै। तुम दूसरों के मतदान के बाद ही 11 जिलों में हमें स्पस्ट बहुमत प्राप्त हो गया है। दूसरे चरण के बाद 13-14 जिले ऐसे हैं जिनमें बहुमत से मामूली अंतर से कुछ दूर है जबकि कुछ में काउंटिंग बाकी है। उसमें हम आ जाएंगे। इन परिस्थितियों को देखते हुए ऐतिहासिक जीत की ओर भारतीय जनता पार्टी जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि प्रथम चरण में प्रदेश की कुल 140 जनपद पंचायतों में से 52 जनपद पंचायत में चुनाव हुए और उसमें 40 जनपद पंचायत में हमारा बहुमत है। बाकी जनपद पंचायत में भी हमारे सदस्य जीतकर आएंगे। दूसरे चरण में 40 जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव हुआ उसमें भी अभी तक प्राप्त अंकों के अनुसार 26 जनपद पंचायत में हमारा बहुमत है और यह बहुमत का आंकड़ा 32-33 तक जा सकता है। इसी प्रकार प्रदेश में 11,600 ग्राम पंचायतों के दो चरण के मतदान के बाद भी 70 से 80 प्रतिशत सरपंच भाजपा के बने हैं। इन तीनों चरणों में 1.60 लाख पंच निर्वाचित होने हैं और उनमें भी दो तिहाई से भाजपा उम्मीदवार जीत कर आ रहे हैं।