डोंगरगढ़ आयेंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह : तैयारियों में जुटा प्रशासन, आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में होंगे शामिल
• devendra kumar
डोंगरगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के दौरे पर हैं। जिसको लेकर उनके आगमन की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री शाह दोपहर 1.5 पर जैन तीर्थ चन्द्र गिरी पहुंचेंगे। जहां पर वे आचार्य विद्यासागर महाराज जी की प्रथम पुण्यतिथि पर विनयांजलि समारोह में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से BSF के हेलीकॉप्टर से डोंगरगढ़ रवाना होंगे। इस दौरान वे विद्यायतन समाधि स्मारक में विनायांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे। आचार्य विद्यासागर महाराज के पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके बाद गृहमंत्री शाह माता बम्लेश्वरी का भी दर्शन करेंगे। दोपहर 3.45 बजे वापस रायपुर आकर दिल्ली रवाना होंगे।
