कुरुद में चतुष्कोणीय घमासान : भाजपा-कांग्रेस के अलावा एक बागी चंद्राकर भी मैदान में, 'आप' का प्रत्याशी भी मार रहा जोर
कुरुद। छत्तीसगढ़ के कुरूद में भाजपा- कांग्रेस और आप के साथ निर्दलीय के बीच मुकाबला है। कुरूद विधानसभा पांच बार के विधायक अजय चंद्राकर का गढ़ है। जिसके कारण नगर पंचायत कुरुद निकाय चुनाव की दृष्टिकोण से हाईप्रोफ़ाइल हो गया है। इस बार यहां अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला मुख्य विपक्षी दल भाजपा-कांग्रेस के बीच न होकर चतुष्कोणीय हो चुका है। दोनों ही दलों से नाराज लोगों को साधने आम आदमी पार्टी के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी व्यापक प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। आगामी 11 फरवरी को अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए मतदान होना है। इसके लिए भाजपा- कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क कर माहौल बना दिया है। वहीं अध्यक्ष पद के आप और निर्दलीय उम्मीदवार ने भी डोर-टू-डोर प्रचार कर भाजपा-कांग्रेस से ऊब चुके लोगों को साधने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस- भाजपा में सीधा मुकाबला पिछले चुनावों की तरह इस बार भी मुकाबला सीधा-सीधा भाजपा और कांग्रेस के बीच ही दिखाई दे रही है। दोनों ही पक्ष जनबल और धनबल से मजबूत नजर आ रहे हैं। इन सबके साथ एक ओर भाजपा जहां कांग्रेस के बीते पांच साल के कार्यकाल को केवल उपलब्धिहीन बता नशा, भ्रष्टाचार और अतिक्रमण को संरक्षण देने का आरोप लगा रही है। वहीं कांग्रेस अपने कार्यकाल में हुए प्रमुख कामों को बता इसे आने वाले कई पीढ़ियों के लिए मिल का पत्थर बता कर वोट मांग रहे है।
Popular posts
मां मोदी कैबिनेट में थीं मंत्री, सीएम की रेस में भी था नाम, अब बेटी निर्दलीय लड़ रही जिला पंचायत का चुनाव
Image
11 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व दफ्तर, जानें वजह
Image
हाथ में स्टीयरिंग, दिमाग पर नशा... ड्राइविंग सीट पर युवक की गोद में बैठी रशियन ने भारत सरकार लिखी कार से बरपाया कहर
Image
जब मंत्री बनाने लगे चाय : महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी की चाय दुकान पर पहुंचे वित्तमंत्री ओपी, प्रचार के लिए अपनाया अनूठा तरीका
Image
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सियासी बयान, बोले- टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव
Image