पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने उठाए EVM पर सवाल, कहा -इसे हैक किया जा सकता है, भाजपा विधायक ने किया पलटवार
विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव EVM से करने की मांग कर रहे थी। कांग्रेसियों का शुरू से ही कहना है कि EVM को हैक किया जा सकता है। अब नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर से EVM पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है। पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने एक बार फिर से दोहराया है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप भी EVM के खिलाफ है।
पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव के इस बयान पर भाजपा विधायक सुनील सोनी ने कांग्रेस से सवाल किया है कि कर्नाटक, तेलंगाना ,हिमाचल प्रदेश और झारखंड जहां कांग्रेस और उनके सहयोगी दल की सरकार है वहां के चुनाव पर सवाल क्यों नहीं उठाते। हारने पर ही EVM पर सवाल क्यों? अब उन्हे और कोई मुद्दा उठाया चाहिए ये मुद्दा पुराना हो चुका है।
वैसे भाजपा का सवाल लाजिमी है कि हारने के बाद ही EVM में सवाल क्यों? कांग्रेस के पास इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं है, न ही कांग्रेस अब तक ये साबित कर पाई है कि EVM को किस तरह से हैक किया जा सकता है। अब देखना ये होगा कि आखिर कब तक कांग्रेस EVM का रोना रोते रहेगी ।