23 मार्च के बाद बढ़ेगी गर्मी, वर्षा की संभावना ने बढ़ा दी समितियों की मुश्किलें…
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में समय पर धान का उठाव नहीं होने से सूखत की समस्या से जूझ रहीं समितियों की मुश्किलें, मौसम ने बढ़ा दी है। शुक्रवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है। उपार्जन केंद्रों में 5 लाख क्विंटल धान खुले आसमान में नीचे रखा हुआ है। तेज बारिश हुई तो नुकसान हो सकता है। धान खरीदी को समाप्त हुए एक महीने 21 दिन हो चुके हैं। पिछले दिनों कलेक्टर ने 13 मार्च तक धान का उठाव पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। जिले में कुल 110 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। अब तक 105 लाख क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। 5 लाख क्विंटल धान ही उपार्जन केंद्रों में है। इस वर्ष धान का उठाव भी देर से प्रारंभ हुआ था। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने बताया कि कोमाखान क्षेत्र के आस-पास की समितियों में धान ज्यादा है। परिवहन नहीं हुआ है। शीघ्र उठाव को लेकर कई बार विपणन अधिकारियों से चर्चा कर चुके हैं। परिवहन धीमी गति से हो रहा है। जिला विपणन अधिकारी टिकेंद्र राठौर ने बताया कि पांच प्रतिशत धान का ही उठाव शेष है। उपार्जन केंद्रों को तिरपाल से धान को ढंकने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे धान न भीगे। 23 के बाद बढ़ेगी गर्मी द्रोणिका और चक्रवात के असर से 22 मार्च तक हल्की बारिश, मेघ गर्जन और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। बागबाहरा, कोमाखान, सरायपाली और महासमुंद में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 23 के बाद गर्मी बढ़ेगी।
Popular posts
छोटी-छोटी खुशियों से बड़ा बदलाव ला रहा है सुशासन तिहार, लोगों के सपने हो रहे हैं साकार अनुज शर्मा
Image
अनावरण से तीन दिन पहले ही गायब हो गई पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा, मची अफरातफरी, मिली ऐसी हालत में
Image
झाड़-फूंक से उतारता था लोगों का जहर, बाबा को जब जहरीले नाग ने काटा तो हवा हो गई तंत्र-विद्या, करने लगा ऐसी अपील
Image
आनंद नगर में नाली चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बरसात से पहले कार्य पूर्ण करने का दिया आश्वासन
Image
राजधानी में 2 से 3 दिनों में होगी मानसून की एंट्री, गरज चमक के साथ जमकर बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी
Image