मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 3 दिनों तक इन जिलों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, लू का Yellow Alert जारी
मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 3 दिनों तक इन जिलों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, लू का Yellow Alert जारी प्रदेश में दिन के साथ रात का पारा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को उत्तर बस्तर के एक-दो इलाकों में जहां हीट वेव का असर रहा, वहीं रायपुर में भी लू जैसे हालात रहे। यहां दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव सबसे गरम रहा। यहां दिन में पारा 39.5 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रायपुर में सोमवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। उत्तर बस्तर में 2 दिन तक गरमी बनी रहेगी। इसके बाद पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन तक इसी तरह प्रचंड गर्मी पड़ेगी, ऐसा मौसम विज्ञानियों का कहना है। 16 जिलों में येलो अलर्ट मार्च महीने में ही छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में हीट-वेव की संभावना है। येलो अलर्ट वाले जिले बालोद बलौदाबाजार बिलासपुर धमतरी दुर्ग गरियाबंद जांजगीर-चांपा कांकेर कोरबा महासमुंद मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी रायगढ़
Popular posts
भाजपा कल रायपुर में निकालेगी तिरंगा यात्रा.. ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की उपलब्धियों से आम लोगों को कराएगी अवगत..
Image
गाढ़ा समाज के लिए पृथक सामुदायिक भवन की मांग को लेकर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा से प्रतिनिधिमंडल की भेंट
Image
राज्यपाल रमन डेका से दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रवीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने की मुलाकात विधायक पुरंदर भी रहे
Image
दुखद सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आधी रात में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे विधायक अनुज
Image
PCC चीफ दीपक बैज को हटाए जाने की चर्चा पर क्यों लगा विराम ? राहुल गांधी के इस पत्र के मायने क्या? जानें
Image