रायपुर को मिली इंटरनेशनल वनडे मैच की मेजबानी, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगी भिड़ंत
लंबे अरसे बाद छत्तीसगढ़ को इंटरनेशनल वनडे मैच की मेजबानी मिली है। जानकर खुशी होगी कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैचों की सीरीज में से एक मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने मैच को लेकर शेड्यूल तय कर लिए हैं। इस खबर से क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त खुशी है। पता होगा कि इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच रायपुर में ही खेले गए थे। वहीं अब साउथ अफ्रीका और भारत के बीच वनडे मैच खेला जाएगा। बीसीसीआई अध्यक्ष ने दी जानकारी रायपुर में वनडे मैच की मेजबानी मिलने की जानकारी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी है। राजीव शुक्ला ने पीटीआई से कहा, “पहला टेस्ट दिल्ली में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में होगा।” यह गुवाहाटी में पहला टेस्ट होगा, जो अक्सर सफेद गेंद के मैचों की मेजबानी करता है। पिछले दो सत्रों से आईपीएल मैचों की मेजबानी भी कर रहा है। टेस्ट मैचों के बाद पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में होगा। रायपुर 3 दिसंबर को दूसरे वनडे की मेजबानी करेगा। अंतिम वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा। पहला टी20 9 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 11, 14, 17 और 19 दिसंबर को मैच होंगे। हाल ही में संपन्न हुए मास्टर्स लीग हाल ही में रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मास्टर्स लीग मैच सपंन्न हुए। यहां सेमीफाइनल और फाइनल समेत कई बड़े मैच खेले गए। इससे पहले भी लीजेंड क्रिकेट लीग समेत अन्य टूर्नामेंट हुए हैं। हालांकि अभी तक आईपीएल मैचों की मेजबानी छत्तीसगढ़ को नहीं मिली है। वहीं अब दूसरी बार छत्तीसगढ़ को इंटरनेशनल मैच की मेजबानी मिली है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image