महिला दिवस पर नवविवाहित महिलाओं को बड़ी सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया बड़ा ऐलान, महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बात
रायपुर: Mahtari Vandan Yojana आज पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर में राजधानी रायपुर में महिला मड़ई का आयोजन हुआ है। ’सशक्त महिला समृद्ध महिला’ की थीम पर इस मड़ई का आयोजन किया गया। आज महिला मड़ई का अंतिम दिन है। इस अवसर पर आज महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंची। इसी बीच उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया। मंत्री राजवाड़े ने नवविवाहित महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आने वाले समय में महतारी वंदन योजना में नई हितग्राही जुड़ेंगी। नवविवाहित और छुटी हुई महिलाएं को नई हितग्राही बनेंगी। मैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्वास दिलाती हूं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि BJP की सरकार बनाने में महतारी वंदन योजना की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 5 साल कांग्रेस सरकार महिलाओं के लिए कुछ नहीं की, आज हमारी महतारी वंदन योजना देख कांग्रेसी आश्चर्य में है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image