'बगिया' में बिखरे रंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने होली के रंगों में सराबोर अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल का उत्सव है। यह पर्व हमें हर भेदभाव भूलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई होली के इस उल्लासमय अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ खुशियों के रंग बांटे, पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और इस पर्व को सामाजिक सौहार्द्र और उल्लास के साथ मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नितेश कच्छप और उनकी टीम ने होली के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल रंगीन और संगीतमय हो गया। इनकी भी रही मौजूदगी कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Popular posts
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image