होली के रंग में रंगे मंत्री ओपी चौधरी, पत्नी अदिति के साथ जमकर थिरके,
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ स्थित निवास कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया और लोगों के साथ जमकर होली का जश्न मनाया। हर बार की तरह इस बार भी वह होली के जश्न में पूरी तरह रंगे नजर आए। मंत्री चौधरी ने होली के जश्न का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे होली के रंगों में सराबोर होकर अपनी पत्नी अदिति चौधरी के साथ छत्तीसगढ़ी गीत “रैपुर वाले भांटो दिलदार हावे गा…” गाने पर जमकर थिरकते दिख रहे हैं। ह वीडियो उनके समर्थकों और प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है, और लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि ओपी चौधरी न केवल अपने राजनीतिक फैसलों के लिए बल्कि अपनी एनर्जेटिक और अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हर त्योहार को वे पूरे उमंग और जोश के साथ मनाते हैं, और इस बार की होली भी कुछ अलग नहीं रही।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image