सुपरस्टार अनुज शर्मा को देखने हज़ारों की जनसैलाब, उनकी गीतों से झूम उठा भोरमदेव आरुग हे कलशा दाई गीत का आनंद लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी
कबीरधाम जिला के ग्राम चौरा में आयोजित भोरमदेव महोत्सव के समापन दिवस पर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पद्मश्री से सम्मानित श्री अनुज शर्मा जी (विधायक धरसींवा) की शानदार संगीत एवं भजनों की प्रस्तुति देखने को मिली। उनकी सुरीली आवाज़ और संगीतमय अंदाज़ ने पूरे कबीरधाम जिला को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री शर्मा के आरुग हे कलशा दाई गीत मे झूम उठा भोरमदेव| विगत तीस वर्षों से आयोजित हो रहा यह महोत्सव भोरमदेव मंदिर के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखने के लिए सार्थक सिद्ध हो रहा है। इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला और परंपराओं का प्रदर्शन हमारे छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करता है। इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेशवासियों को न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को देखने और अनुभव करने का मौका मिलता है, बल्कि यह आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। महोत्सव में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडे जी, कबीरधाम जिला भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
Popular posts
SIR पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा- 2003 की सूची में जिनके ब्लड रिलेशन का व्यक्ति नहीं होगा, उनकी होगी जांच, पकड़े जाने पर फॉरेनर्स एक्ट के तहत होगी जेल…
Image
आपके पास कितनी संपत्ति है पूरी डिटेल दीजिए’ नगर निगम के फरमान से उड़ी जनता की नींद… गलत जानकारी देने पर होगा भारी जुर्माना
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
नई गाइडलाइन पर सियासत : बृजमोहन के पत्र लिखने पर मंत्री जायसवाल बोले – ये सांसद का अधिकार, कांग्रेस नेता विकास ने कहा – संसद में मोदी-शाह से शिकायत क्यों नहीं करते?
Image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय भी उत्साहित, कहा- हम सब मिलकर उठाएंगे मैच का लुत्फ
Image