विधानसभा में दिखा अनोखा नजारा.. नहीं मिला जवाब तो नाराज विपक्ष ने किया वॉकआउट, कांग्रेसियों को मनाने पहुंचे ओपी चौधरी और अजय चंद्राकर
छत्तीसगढ़ में इन दिनों जिला और जनपदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। चुनाव की तारीख बदलने को लेकर कांग्रेस के नेता भाजपा पर हमलावर है। अब तो यह मुद्दा विधानसभा तक पहुंच गया। गुरुवार को सदन में कांग्रेस विधायकों ने यह मुद्दा उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उमेश पटेल और अनिल भेड़िया ने कहा कि जहां कांग्रेस सदस्य की संख्या ज्यादा है, वहां बिना वजह चुनाव रद्द किए जा रहे हैं। कांग्रेस सदस्यों की खरीद-फरोख्त की कोशिश हो रही है। कांग्रेस विधायकों ने मंत्री से जवाब देने की मांग की। जवाब नहीं मिलने से नाराज विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। इसके बाद विधानसभा में एक दिलचस्प नाजरा देखने को मिला। सदन से वॉक आउट करने के बाद विपक्षी विधायक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के कमरे में बैठे हुए थे। इसी दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी और विधायक अजय चंद्राकर उन्हें मानने पहुंचे। दोनों नेताओं के अनुरोध के बाद कांग्रेस के विधायक मान गए और दोबारा कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे। बता दें कि गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दिल्ली और मुंबई में इन्वेस्टर मीट, राजनांदगांव में मल्टी विलेज सप्लाई प्लांट, अकलतरा नगर पंचायत में गौण खनिज राजस्व से काम कराने का मामला सदन में गूंजा। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के जमकर तकरार देखने को मिली।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image