CBI घर से चली गई है... रेड के बाद भूपेश बघेल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- कंटेंट तैयार हो रहा
रायपुर: सीबीआई 6,000 करोड़ रुपये के महादेव ऐप घोटाले के सिलसिले में बुधवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की। सीबीआई की टीमों ने रायपुर और भिलाई में बघेल के आवास के साथ-साथ कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी छापे मारे। भूपेश बघेल के एक्स हैंडल पर लिखा गया है कि CBI घर से चली गई है। प्रधानमंत्री का आगामी 30 तारीख को छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है। इसलिए इन रेड के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का कंटेंट तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस ने कहा- डरने वाले नहीं हैं इसके पहले कांग्रेस ने कहा कि बघेल के आवासों पर सीबीआई की तलाशी राजनीति से प्रेरित है और वह इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। सूत्रों ने बताया कि दुर्ग जिले के भिलाई शहर में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के परिसरों और आईपीएस अधिकारियों आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव और आरिफ शेख सहित अन्य के परिसरों पर भी तलाशी ली गई। 12 घंटे से ज्यादा की रेड बता दें कि सीबीआई की 12 घंटे से ज्यादा रेड हुई है। दावा किया जा रहा है कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले साल महादेव ऐप घोटाले के संबंध में विभिन्न थानों में दर्ज 70 मामले और राज्य में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) में दर्ज एक मामला सीबीआई को सौंप दिया था। ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज प्राथमिकी में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के साथ महादेव ऐप के प्रवर्तक रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी और अनिल कुमार अग्रवाल तथा 14 अन्य को आरोपी बनाया गया था।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image