राहुल गांधी की जिलाध्यक्षों से मुलाकात पर डिप्टी CM विजय शर्मा ने कसा तंज, कहा- जिलाध्यक्ष शायद उनसे ज्यादा समझदार होंगे
रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही देशभर के जिलाध्यक्षों से संवाद करने वाले हैं। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मुताबिक, राहुल गांधी 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्षों से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, इस बैठक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी को पहले खुद अपने विषयों की समझ होनी चाहिए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शायद उनसे ज्यादा समझदार होंगे। उनसे चर्चा कर राहुल गांधी उनका भी स्तर गिरा देंगे।” यही नहीं, विजय शर्मा ने राहुल गांधी के संसद में दिए गए महाभारत संबंधी बयान पर भी कटाक्ष किया और कहा, “पहले वे यह समझ लें कि जयद्रथ का वध कैसे हुआ, अभिमन्यु की मृत्यु कैसे हुई, फिर किसी और विषय पर चर्चा करें।”
Popular posts
भाजपा कल रायपुर में निकालेगी तिरंगा यात्रा.. ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की उपलब्धियों से आम लोगों को कराएगी अवगत..
Image
गाढ़ा समाज के लिए पृथक सामुदायिक भवन की मांग को लेकर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा से प्रतिनिधिमंडल की भेंट
Image
राज्यपाल रमन डेका से दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रवीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने की मुलाकात विधायक पुरंदर भी रहे
Image
दुखद सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आधी रात में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे विधायक अनुज
Image
PCC चीफ दीपक बैज को हटाए जाने की चर्चा पर क्यों लगा विराम ? राहुल गांधी के इस पत्र के मायने क्या? जानें
Image