प्रेम प्रसंग में हत्या: धान खरीदी केंद्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर की बेरहमी से पिटाई, हुई मौत, संदेही गिरफ्तार…
रायगढ़. धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात गेरसा धान खरीदी केंद्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई. ग्रामीणों की मानें, तो यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही प्रेम प्रसंग आधार पर एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, कम्प्यूटर आपरेटर दया साहू से एक आरोपी का विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने दया को पीट-पीटकर लहुलूहान कर दिया. घटना के बाद तत्काल दया को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया. रायगढ़ ले जाते समय पीड़ित ने दम तोड़ दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दया साहू का तराईमार गांव में किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से आरोपी ने दया साहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी है.
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image