विधायक अनुज ने हनुमान जयंती पर की पूजा-अर्चना: प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी ने आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामनाएँ कीं। हनुमान जयंती पर विधायक श्री शर्मा ने धरसींवा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए और मंदिरों के भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया| श्री शर्मा ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से हर संकट का समाधान संभव है|हनुमान जी महाराज की कृपा से यह दिव्य आयोजन हर वर्ष आगे बढ़ता रहे और जनमानस को सन्मार्ग की प्रेरणा देता रहे, यही प्रभुचरणों में प्रार्थना है। उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएँ दीं। आज पूरा क्षेत्र भक्तिमय में डूबा हुआ दिखा|इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु जी, मण्डल के अध्यक्ष, सरपंच गण,और बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे 🚩 🚩
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image