मातृ शिशु अस्पताल में निकला सांप, सकते में आया स्टाफ, तीन दिन से नहीं कराई जा रही है डिलीवरी…
रायगढ़। रायगढ़ स्थित मेडिकल चाइल्ड हॉस्पिटल (MCH) के ऑपरेशन थियेटर में सांप का निकलना आम हो गया है. आज भी अचानक सपोला (सांप का बच्चा) निकल गया, जिससे पूरा स्टॉफ सकते में आ गया. दरअसल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास स्थित मातृ शिशु अस्पताल (MCH) पहाड़ और जंगल के किनारे बना है. अस्पताल में कभी सांप तो सभी सपोले (सांप के बच्चे) भी देखे जा रहे हैं. आज भी सपोले के निकलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया. लगातार सांप निकलने से खतरा देख बीते तीन दिनों से अस्पताल में डिलीवरी नहीं कराई जा रही है. सांपों की वजह से अस्पताल काम करने वाली नर्सेस अब डर में अपनी ड्यूटी कर रही हैं. हर पल आजू-बाजू इन्हें देखना पड़ता है कि कहीं कोई सांप तो नहीं निकल आया. आलम यह है कि गर्भवती महिलाओं को अब मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा जा रहा है. CMHO ने लिया ओटी का जायजा सांप निकलने से डिलवरी बंद हो जाने की जानकारी स्टाफ नर्सों ने अधिकारियों को दी. इसके बाद जिला एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत अपनी टीम के साथ एमसीएच पहुंचे. अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को देखने के साथ ही आसपास का मुआयना भी किया. फिलहाल, उन्होंने खिड़कियों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं.
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image