हर नेता की एक टीम है', राहुल गांधी के सामने जिला अध्यक्ष ने खोल दिया कांग्रेस की गुटबाजी का सच, एकटक देखते रह गए भूपेश बघेल
रायपुरः पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षों की बैठक की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी शामिल हुए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के दो जिला अध्यक्षों को मंच से अपनी बात रखने का मौका मिला। इस दौरान रायगढ़ जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की गुटबाजी की पोल खोल दी। उन्होंने मंच से बड़े नेताओं को भी टारगेट किया। इस दौरान मंच पर मौजूद नेता उनको देखते रह गए। रायगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला का मीटिंग में गुटबाजी पर गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी के सामने नाराजगी जताई। भूपेश बघेल और दीपक बैज भी जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला की बात सुनते रहे। पार्टी के सत्ता में होने पर संगठन की कमजोरी पर रखी बात। क्या कहा अनिल शुक्ला ने उन्होंने कहा कि 2018 का विधानसभा चुनाव हमारे यहां संगठन ने लड़ा तो हम चुनाव जीते लेकिन 2023 का चुनाव जनप्रतिनिधियों ने लड़ा तो हम हार गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि देखने को मिल रहा है कि कांग्रेस में हर नेता की एक टीम है। एक राहुल जी की टीम, एक भूपेश जी की टीम, एक सचिन जी की टीम और एक दीपक बैज की टीम। उन्होंने कहा कि इनकी टीम के लोग तभी दिखाई देते हैं जब इनके नेता आते हैं लेकिन कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होते हैं। ऐसे में बड़े नेताओं को यह कहना चाहिए की क्या तुम कांग्रेस के उस कार्यक्रम में गए थे। तुम मेरी टीम में तभी रहोगे जब कांग्रेस की टीम के बनागे। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से कांग्रेस की टीम अपने आप बड़ी हो जाएगी।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image