क्या आपके पास भी है कोई समस्या ? सरकार से फटाफट करें शिकायत, इन जगहों पर रखी गईं पेटियां…देखें
रायपुर: sushasan tihar 2025, छत्तीसगढ़ में आज से सुशासन तिहार की शुरूआत हो गई है। प्रदेश के साथ—साथ राजधानी रायपुर में भी लोगों से उनकी समस्या मांगने का काम शुरू हो गया है। खुद रायपुर कलेक्टर आज फील्ड का दौरा कर सुशासन तिहार की तैयारियों का जायजा लिया। रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्ड, 10 जोन कार्यालय, 1 मुख्यालय समेत 10 अन्य जगहों पर भी शिकायत पेटी के साथ टीम को उतारा गया है। कोई भी नागरिक यहां अपनी शिकायत जमा करा सकते हैं। इसके अलावा बीरगांव में 60 जगहों पर और करीब 450 जिला पंचायतों में भी शिकायत पेटी रखी गई है। कोई व्यक्ति चाहें तो सुशासन तिहार की वेबसाइट पर जाकर भी अपनी समस्या सरकार और जिला प्रशासन तक पहुंचा सकता है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि ये तिहार तीन चरणों में होगी। 8 से 11 अप्रैल तक शिकायत ली जाएंगी। उसके बाद उन समस्याओं के समाधन पर काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा मॉनिटरिंग सेल भी तैयार किया गया है। आपको बता दें कि सुशासन तिहार—2025 का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है।
Popular posts
भाजपा कल रायपुर में निकालेगी तिरंगा यात्रा.. ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की उपलब्धियों से आम लोगों को कराएगी अवगत..
Image
गाढ़ा समाज के लिए पृथक सामुदायिक भवन की मांग को लेकर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा से प्रतिनिधिमंडल की भेंट
Image
राज्यपाल रमन डेका से दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रवीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने की मुलाकात विधायक पुरंदर भी रहे
Image
दुखद सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आधी रात में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे विधायक अनुज
Image
PCC चीफ दीपक बैज को हटाए जाने की चर्चा पर क्यों लगा विराम ? राहुल गांधी के इस पत्र के मायने क्या? जानें
Image