दुर्ग रेप-मर्डर कांड : मृतका की माँ बोली - देवर नहीं कर सकता ऐसी हरकत, पुलिस ने किया दावा हमारे पास सारे सबूत
भिलाई। दो दिन पहले 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनाचार कर उसकी हत्या करने के मामले में रोज नई कहानी सामने आ रही है। पुलिस ने बच्ची के चाचा को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया और रिमांड पर जेल भेज दिया है। मासूम की मां ने इस घटना के बाद कहा है कि उनका देवर ऐसी हरकत नहीं कर सकता है। पुलिस उसे जबरन फंसा रही है। मां मुताबिक मासूम का सारा लालन पालन उसके चाचा ने किया, वह ऐसी हरकत के बारे में सोच ही नहीं सकता। मां का आरोप है कि जिसकी कार में बेटी का शव मिला है, उसी ने घटना को अंजाम दिया है, पुलिस को उसे पकड़ना चाहिए। चाचा मासूम के साथ घटना नहीं कर सकता है। परिजनों का पूरा संदेह कार मालिक पर है। कार से बच्ची का शव मिलने के बाद से ही संदेह और बढ़ गया। परिजनों ने पुलिस पर उसे बचाने का आरोप भी लगाया है। इस दौरान एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने स्पष्ट किया कि पुलिस के पास आरोपी के सारे साक्ष्य है। उसी आधार पर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। कार दो दिन से घटनास्थल पर खड़ी थी। कार मालिक के पिछले दिनों का ट्रैक रिकार्ड है। उसका साला बादल है, जो कहां था, इसकी भी जानकारी ली जानी चाहिए। किसी को खुश करने को नहीं बच्ची के न्याय के लिए काम करना चाहिए। गौरतलब है कि, ओम नगर उरला में मासूम बच्ची के साथ अनाचार कर गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया था। इस घटना से बाद से पूरे प्रदेश यादव समाज और कांग्रेस आंदोलन कर रही है। आरोपी को फांसी दो की मांग उठ रही है। नारको टेस्ट से हो सकता है खुलासा विवाद के हालात को देखते हुए पुलिस आरोपी का नारको टेस्ट करवा सकती है। इससे सच सामने आ जाएगा। आरोपी और मृतक एक ही परिवार के हैं, यानी पीड़ित और प्रताड़ित पक्ष एक है और उन्होंने इस पर संदेह खड़ा किया है, इसलिए नारको टेस्ट को जरूरी माना जा रहा है।
Popular posts
भाजपा कल रायपुर में निकालेगी तिरंगा यात्रा.. ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की उपलब्धियों से आम लोगों को कराएगी अवगत..
Image
गाढ़ा समाज के लिए पृथक सामुदायिक भवन की मांग को लेकर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा से प्रतिनिधिमंडल की भेंट
Image
राज्यपाल रमन डेका से दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रवीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने की मुलाकात विधायक पुरंदर भी रहे
Image
दुखद सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आधी रात में दुर्घटना स्थल पर पहुंचे विधायक अनुज
Image
PCC चीफ दीपक बैज को हटाए जाने की चर्चा पर क्यों लगा विराम ? राहुल गांधी के इस पत्र के मायने क्या? जानें
Image