1971 के बाद पहली बार! भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को छत्तीसगढ़ समेत देशभर में मॉक ड्रिल, गृह मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात
• devendra kumar
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार ने एहतियातन एक बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। यह फैसला सुरक्षा व्यवस्था की तत्परता जांचने के उद्देश्य से लिया गया है।
छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों में यह मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में समय से पहले तैयारी बेहद जरूरी है। समय और परिस्थिति का कोई भरोसा नहीं होता इसलिए मॉक ड्रिल नियमित रूप से होनी चाहिए।
बताया जा रहा है कि इस तरह की व्यापक मॉक ड्रिल आखिरी बार 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान हुई थी। इस बार भी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।
