नशेड़ी कार चालक की जानलेवा ड्राइविंग : घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, दो का इलाज जारी
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शराब के नशे में धुत कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में दो मासूमों के घर पर मातम पसर गया. वहीं दो लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में जारी है. घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार, आज बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. इसी दौरान सफेद अर्टिगा को शराब के नशे में धुत कार चालक दौड़ाते हुए आया और बच्चों पर चढ़ा दिया. हादसे में ढाई और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई. वहीं अन्य दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image