आज फिर गर्मी से मिलेगी राहत.. प्रदेश में गरज-चमक के साथ पड़ेगी बौछारें, इन इलाको में होगी बारिश
उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में कड़ी धूप तो वहीं शाम होते ही मौसम करवट लेने लगता है। कहीं आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश तो कहीं झमाझम बारिश देखने को मिलती है। ऐसे में बात करें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तो आज फिर कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में 11 डिग्री तक पारा लुढ़क गया है। लगातार हो रही बारिश ने पारा लुढ़काया है। राजधानी भोपाल में 38 डिग्री सेल्सियस से तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया है। बता दें कि, पिछले 12 दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं, आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज भी राजधानी भोपाल में बूंदा-बांदी का अलर्ट जारी किया गया है। नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के साथ उज्जैन रतलाम , देवास भिंड सहित 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय सर्कुलेशन के चलते छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी। आज राजधानी में गरज-चमक के साथ में बौछारें पढ़ने की संभावना है। हालांकि, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस ही रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में एक-दो जगहों पर अंधड़ चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 73 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image