ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, पिता और बेटी घायल, बिना लूटपाट के ही मौके से हुए फरार
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां के एक ज्वैलर्स शॉप में 2 अज्ञात हमलावरों ने घुसकर गोलीबारी की। हमले में मौजूद पिता और बेटी को गोली लगी है। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दुकान में मौजूद पिता और बेटी को निशाना बनाया था। दोनों की हालत सामान्य शुरुआती जानकारी के अनुसार, बेटी के पैर पर गोली लगी है जबकि पिता के सिर पर एयर गन से हमला किया गया है। दोनों घायलों को केजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति अभी सामान्य है। फायरिंग हुई पर लूटपाट नहीं जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने वाले बदमाशों ने लूटपाट नहीं की गई है। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पावर हाउस के सामने बरडिया आभूषण दुकान है। इसी दुकान के ऊपर संचालक का घर भी है। अज्ञात 2 लोगों ने दुकान में घुसकर गोली मारी है। हमले में भवर बरडिया और उनकी बेटी नैना बरडिया खून से लथपथ हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक अज्ञात व्यक्ति गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस की टीम मौजूद घटनास्थल पर सिटी कोतवाली मौजूद है और जांच में जुटी हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश कर रही है। फिलहाल अभी आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। माना जा रहा है कि व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण वारदात को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। दुकान को सील कर दिया गया है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image