मौत के मुंह से बचकर आई हूं साहब! आरोपी को फांसी दी जाए, इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर का किया घेराव
• devendra kumar
डोंगरगांव क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल की टीचर के अपहरण मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भर्रेगांव निवासी अनूप चंद्राकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है पर पीड़िता व उसके गांव वाले कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। पीड़िता के साथ गांव की महिलाओं ने मंगलवार को एसपी दफ्तर का घेराव किया। महिलाएं हाथों में ततियां लेकर आरोपी को सजा ए मौत देने की मांग कर रही थीं। पीड़िता ने कहा कि मैं मौत के मुंह से बचकर आई हूँ, इसलिए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
पीड़िता ने मांग रखी कि जिस कार से अपहरण किया गया था, उसके मालिक के नाम को उजागर किया जाए। पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि मुख्य आरोपी का एक रिश्तेदार पुलिस विभाग में अधिकारी है। उक्त पुलिस अफसर को आरोपी की हरकतों से दो-तीन बार अवगत करा चुकी थी। बावजूद उक्त पुलिस अफसर ने कुछ नहीं किया और इतनी बड़ी घटना हो गई।
घटना से गांव की छात्राएं सहमी हुईं
ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि इस घटना के बाद से स्कूल, कॉलेज जाने वाली छात्राएं सहमी हुई हैं। इसलिए आरोपियों को सत सजा दी जाए। महिलाएं इस दौरान पूछ रही थीं कि आरोपी को किस थाने में बिठाया गया है, उसे सामने लाने की भी मांग कर रही थीं।
