रायपुर के स्काईवॉक पर शुरू हुआ ‘वाक युद्ध’.. कहा “नशे का अड्डा बनेगा, ये सरकार के लिए कमीशन खाने का मौका है”..
रायपुर: शहर के भीतर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए करीब सात साल पहले डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में शुरू हुए स्काईवॉक का काम एक बार फिर प्रारम्भ होने जा रहा है। मौजूदा विष्णुदेव साय की सरकार इस बहुप्रतीक्षित और चर्चित प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। स्काईवॉक को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने 37 करोड़ 75 लाख रुपए की मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट से जुड़ा टेंडर वर्क भी पूरा कर लिया गया है। बहरहाल, विवादों में रहे इस स्काईवॉक को लेकर सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस एक बार फिर से आमने-सामने आ गए है। इस बड़े परियोजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने सत्तादल पर कई आरोप लगाए है। उन्होंने राज्य सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े किये है। डिप्टी सीएम को दिया जवाब दीपक बैज ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि राजनितिक उद्देश्य से तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने इस काम को रोका था। इस पर दीपक बैज ने कहा कि, दुनिया के अन्य शहरों को देखेंगे तो ट्रैफिक को कम करने के लिए स्काई वॉक का निर्माण होता है,लेकिन हमारे यहां स्काई वॉक नशे का अड्डा बनेगा।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image