एक साल में CM साय का रेकॉर्ड 33 बस्तर दौरा, सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक साल के कार्यकाल में ही बस्तर दौरे के मामले में प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को पछ़ाड दिया है। बस्तर दौरे की संख्या में विष्णुदेव साय ने अब तक के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक साल में ही 33 दौरे किए हैं, जबकि उनके पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री इतने कम समय में इतने बार बस्तर नहीं पहुंच पाए। उनकी इस पहल ने न केवल क्षेत्रीय विकास को गति दी है, बल्कि बस्तर के लोगों के साथ मुख्यमंत्री के गहरे संपर्क को भी दर्शाया है। 6 जनवरी 2024, जगदलपुर जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर में भूमकाल आंदोलन के नायक वीर डेबरीधुर की प्रतिमा का और उनके जीवन परिचय पर आधारित शिलालेख का अनावरण किया। 3 फरवरी 2024, नारायणपुर नारायणपुर जिले के कुहारपारा रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में आयोजित किसान मेले में शामिल हुए। नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भी किया। 5 मार्च 2024, जगदलपुर बस्तर जिले के चित्रकोट में आयोजित चित्रकोट महोत्सव में शामिल हुए। महोत्सव में अबूझमाड़ के मलखब में पारंगत बच्चों के प्रोत्साहन के लिए 2 लाख रुपए और स्थानीय निवासियों की मांग पर तीरथगढ़ महोत्सव के लिए 5 लाख रुपए और चित्रकोट का समुचित विकास करने की घोषणा की।
Popular posts
जब कलेक्टर बने रिक्शा चालक, EV ट्रैफिक वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
जेठानी की मौत से दुखी देवरानी की अस्पताल में ही बिगड़ गई हालत, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image