IPS Fake Account Alert! : फेसबुक में इस आईपीएस के नाम से बनाई गई दो फेक आईडी, एसपी ने लोगों को किया अलर्ट
रायपुर. छत्तीसगढ़ के आईपीएस शलभ कुमार सिन्हा के नाम और फोटो का दुरूपयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है, उन्होंने खुद अपने आधिकारिक अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है. इन फर्जी खतों में प्रोफाइल फोटो एक ही तरह की लगाई गई है. लेकिन कवर फोटो दोनों खातों में अलग है. आईपीएस शलभ ने लोगों को अकाउंट की रिपोर्ट करने के लिए अपील की है. आईपीएस शलभ सिन्हा ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि ” मेरे दो फर्जी प्रोफाइल बनाए गए हैं और इनसे फ्रेंड रिक्वेस्ट की जा रही है. कृपया प्रोफाइल की रिपोर्ट करें और रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें. हमारी ओर से उचित कार्रवाई की जा रही है. सायबर अपराध पर लगाम लगाना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. यह पहली बार नहीं है जब किसी आईपीएस अधिकारी या पुलिस अफसर के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी खाता बनाया गया हो. इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. बता दें कि आईपीएस अक्षय कुमार के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी करने का मामला उजागर हुआ था. इस केस में हरियाणा से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. दोनों आरोपी फर्जी खाते के जरिए लोगों को मेसेज भेजते थे. साथ ही सामान खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम थे.
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image