अब ई-चालान न भरने वालों की खैर नहीं! वाहन होंगे जब्त, ड्राइविंग लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड
सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर भेजे जाने वाले जुर्माना को जमा नहीं करने पर आरटीओ के द्वारा वाहनों को जब्त किया जाएगा। इसके साथ ही वाहन चालक के लाइसेंस को निलंबित कर दिया जाएगा। ऐसे मामले ऑनलाइन न्यायालय और आरटीओ को भेजे जा रहे हैं। इस संबंध में यातायात पुलिस द्वारा गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि यातायात पुलिस लगातार जनजागरुकता अभियान चलाकर नियमों का पालन कराने की समझाइश दे रही है। बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। ई-चालान को ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया बेहद सरल उन्होंने बताया कि ई-चालान को ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया बेहद सरल है। इसके लिए वाहन चालक ई-चालान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प चुनें। फिर वाहन नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर चालान देख सकते हैं। पेमेंट के लिए गूगल पे, फोन पे या पेटीएम से भुगतान किया जा सकता है। कई वाहन चालक ना तो ई-चालान का भुगतान कर रहे हैं और ना ही न्यायालय में पेश हो रहे हैं। ऐसे मामलों को आरटीओ को भेजा जा रहा है। जहां से संबंधित वाहन की जब्ती और ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image