गांवों के विकास में कोई कमी नही होगी-अनुज
आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम तरेसर मे धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने सी.सी रोड एवं नाली निर्माण का भूमिपूजन किया| इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा नें भूमि पूजन कर सीसी मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना के बाद कार्य की शुरुआत कराई। साथ ही, निर्माण कार्य में गुणवत्ता सम्बंधी कार्यदायी संस्था को निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्रीय समस्याओं का प्रमुखता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। श्री शर्मा नें कहा कि यह सड़क ग्राम पंचायत तरेसर के लिए महत्वपूर्ण हैं,इस सड़क के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। हमारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी कि सरकार के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि सरकार बुनियादी ढांचे के साथ खेल, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध करा रही है।इस दौरान स्थानीय लोगों ने सीसी मार्ग निर्माण के लिए विधायक का आभार भी जताया। इस अवसर पर गांव के सरपंच, पंच सहित कार्यकर्ता गण भी उपस्थित रहे|
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय भी उत्साहित, कहा- हम सब मिलकर उठाएंगे मैच का लुत्फ
Image
छत्तीसगढ़ में तूफ़ान दितवाह का असर, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image