शहीद आकाश का बलिदान देश और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति डॉ रेणु जोगी
। *शहीद आकाश का बलिदान देश और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति - डॉ रेणु जोगी* *शहीद आकाश के साहस को सलाम - अमित जोगी* *नक्सली हमले में शहीद एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपूँजे को जोगी परिवार ने दिया भावपूर्ण श्रद्धांजलि* *शहीद आकाश राव गिरिपूँजे के निवास पहुँचकर शोक संतप्त परिवार से डॉ रेणु जोगी और अमित जोगी ने किया भेंट* रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 11/06/2025। सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए रायपुर निवासी एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपूँजे के निवास पर पहुँचकर आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने शोक संतप्त परिवार के साथ भेंट किया और शहीद आकाश राव गिरिपूँजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉ. रेणु जोगी ने कहा कि, *"शहीद आकाश राव गिरिपूँजे की वीरता और देश सेवा की भावना हमेशा अमर रहेगी। नक्सलवाद जैसी समस्या से लड़ते हुए उनका बलिदान हमारे राज्य और राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। हम उनके परिवार के दुःख में शामिल हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शहीद के परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।"* प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने शहीद की साहस को सलाम करते हुए कहा *"छत्तीसगढ़ की शांति और सुरक्षा के लिए शहीद आकाश राव का योगदान सदैव याद किया जाएगा। राज्य सरकार को चाहिए कि नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शहीदों के परिवारों को पूर्ण सहयोग प्रदान करे।"* उन्होंने कहा इस दुःखद घड़ी में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) शहीद आकाश राव गिरिपूँजे के परिवार के साथ खड़ी है। अधिवक्ता भगवानू नायक मुख्य प्रवक्ता - JCCJ
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image