CM साय ने अहिल्याबाई कन्वेंशन सेंटर का किया उद्घाटन, 145 करोड़ से सड़कों का विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रिसदी में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर के नामकरण, प्रतिमा अनावरण और 223 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कन्वेन्शन सेंटर का नाम माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने के साथ ही प्रवेश द्वार पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही कोरबा में एल्युमिनियम पार्क की स्थापना की आई मांग पर भी आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिले को करोड़ो रूपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसमें 145 करोड़ रुपए के सड़क से संबंधित कार्य शामिल भी है। इससे जिले में आवागमन बेहतर होगा और कोरबावासियों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कन्वेन्शन सेंटर को वातानुकूलित बनाने की घोषणा की। कहा कि कन्वेन्शन सेंटर बहुत बड़ा है और इसमें अनेक बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। कोरबावासियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर इंदौर की महारानी थी और निष्पक्ष और न्यायप्रिय थी। उप मुख्यमंत्री ने अरूण साव ने संबोधित करते हुए अहिल्याबाई होल्कर की जीवन को रेखांकित किया। इसके अलावा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल, अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल अनुराग सिंहदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, महापौर संजू देवी राजपुत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, सहित आदि उपस्थि रहे।