सोशल मीडिया में पत्नी की फोटो पोस्ट कर लिखा I Love, फिर काट दिया गला, तीन महीने पहले हुई थी शादी
धमतरी: इंदौर में राजा रघुवंशी की मर्डर केस की चर्चा पूरे देश में है तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। दोनों की शादी तीन महीने पहले हुई थी। हत्या करने से पहले आरोपी पति ने सोशल मीडिया में अपनी पत्नी का एक फोटो पोस्ट किया था। इस फोटो के Love You Yr लिखा था। सोशल मीडिया में पोस्ट करने के तीसरे दिन उसने पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। पति ने हत्या चरित्र शंका के कारण थी। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद पति ने गला रेतकर हत्या कर दी। क्या है मामला दरअसल, धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र में रहने वाले धनेश्वर साहू की शादी मुजगहन गांव की रहने वाले मीनाक्षी पटेल के साथ हुई थी। दोनों की शादी 25 फरवरी, 2025 को हुई। शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। धनेश्वर पटेल ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई और शादी के कई फोटो पोस्ट किए। इसके बाद दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई।