भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया
। *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम समूचे देशवासियों से सीधे जुड़ने का सशक्त माध्यम - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव* = भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में बूथ क्रमांक 116 में कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम = भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एक पेड़ माँ के अभियान के तहत् पौधरोपण भी किया जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 124 संस्करण शहर के दीनदयाल वार्ड में बूथ क्रमांक 116 में कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों के साथ सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अंतरिक्ष यात्री शांतनु शुक्ला का उल्लेख करते हुये अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम को देश का गौरव बताया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महत्वपूर्ण विभिन्न विषयों को देशवासियों के साथ साझा किया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम समूचे देशवासियों से सीधे जुड़ने का सशक्त माध्यम बन गया है। मन की बात कार्यक्रम के ज़रिये प्रधानमंत्री श्री मोदी हमारे विशाल देश की गौरवशाली परंपराओं व संस्कृति, राष्ट्रीय धरोहरों, देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अच्छे कार्यो, राष्ट्र की उपलब्धियों का जीवंत परिचय देशवासियों से साझा करते हैं। जिसका लाभ व ज्ञान हम सभी को मिल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पंजाब सनातन भवन में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के बाद एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वार्ड वासियों व समाज के सदस्यों के साथ पौधरोपण भी किया और सभी से पौधा लगाने व हरियाली बढ़ाने के पुनीत अभियान में बढ़चढ़ कर सहयोग करने अनुरोध किया। आज मन की बात कार्यक्रम के श्रवण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, पार्षद सुरेश गुप्ता, रोहित त्रिवेदी, नवरत्न जलोटा, चंद्रशेखर साव,श्रीमती सुविता गुप्ता, श्रीमती अंजू राय, योगेश ठाकुर, जगत सिंह चौहान सूर्य भूषण सिंह, नारायण चांडक, राजू नाग, बलिराम सागर, ब्रिजेश शर्मा, देव झा, मनीष निषाद, जसवीन साहनी, रूपेश झा, श्याम बिहारी मालवीय, कल्लू मामा, विवेक झा, नरसिंह सेठिया,आशा राव, रेखा कुमार, कमल सिंह, इंदिरा स्वर्णकार, गोकुल साव, दुर्गा निषाद, सुषमा निषाद,रजनी निषाद, सुनील गिरध इत्यादि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image