बर्थडे के नाम पर हुड़दंग… बीच सड़क पर धारदार हथियार से काटा केक, जमकर फोड़े फटाके, पुलिस ने की ये कार्रवाई
बलौदाबाजार। बीच सड़क पर महफिल, बर्थडे जश्न और कानून का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन। एक तरफ टेबल पर एक नहीं बल्कि 6 केक सजे थे और दूसरी तरफ बर्थडे बॉय अपने दोस्तों के साथ एक बड़े धारदार हथियार से सारे केक काटता है। इस दौरान वहां आसपास युवकों की भीड़ लगी हुई थी और जमकर फटाके भी छोड़े जा रहे थे। दबंगई से बर्थडे मनाने की ये घटना जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के सुन्द्रावन ग्राम की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने मामले में संज्ञान लेते हुए गिधपुरी थाना प्रभारी को वीडियो में दिख रहे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद गिधपुरी थाना पुलिस ने युवक की पतासाजी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय भी उत्साहित, कहा- हम सब मिलकर उठाएंगे मैच का लुत्फ
Image
छत्तीसगढ़ में तूफ़ान दितवाह का असर, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image