दीपक बैज का मोबाइल चोरी के बाद बीजेपी नेत्री ने बोला बड़ा हमला, कहा– “अब CCTV वाला वीडियो भी दिखाइए”
हाल ही में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल राजीव भवन से चोरी हो गया था। जिसके बाद अब सियासी तकरार शुरू हो चुकी है। बीजेपी नेत्री राधिका खेड़ ने इस मामले को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन के हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वीडियो सामने लाओ। बीजेपी नेत्री राधिका खेड़ा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जय जोहार दीपक बैज जी आपने दावा किया कि @INCChhattisgarh मुख्यालय, रायपुर में हर कोने में CCTV है, तो 30 अप्रैल 2024 की शाम का वीडियो जनता के सामने रखने में किस बात की हिचक है? या फिर ये भी @RahulGandhi जी के खोखले दावों की तरह एक और झूठ है, जो कभी साबित नहीं होता? जिस कांग्रेस मंच से आपके नेत्तृत्व में मुझ पर अपमानजनक और झूठे आरोप लगाए गए, अब वही मंच से अपने ‘महिला सम्मान’ का सच क्यों नहीं दिखा देते? सवाल सीधा है: क्या आप सच का सामना करेंगे, या फिर कांग्रेस के झूठ के पर्दे बने रहेंगे? आपको बता दें कि पीसीसी चीफ दीपक बैज आज रविवार को एनएसयूआई की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके मोबाइल गायब होने की खबर मिली। ​देखते ही देखते पूरे भवन में हलचल हो गई। माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया। भवन के भीतर खोजबीन जारी है। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि उनका मोबाइल आखिर चोरी हुआ है या कही रखकर भूल गए हैं। लेकिन इतना जरूर है कि मोबाइल गायब होने से नेताओं के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय भी उत्साहित, कहा- हम सब मिलकर उठाएंगे मैच का लुत्फ
Image
छत्तीसगढ़ में तूफ़ान दितवाह का असर, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image