प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर को करेंगे छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा का लोकार्पण, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया निरीक्षण और दिए दिशा-निर्देश रायपुर: Raipur News छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा तैयार हो चुका है। अब इस नए विधानसभा का लोकार्पण होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नए विधानसभा का लोकार्पण 1 नवंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण से पहले आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नए विधानसभा का निरिक्षण किया। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग और विधानसभा सचिवालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ​नए विधानसभा के निर्माण और तैयारियों को जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।