जश पुर की पावन धरती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ऐतिहासिक आगमन
। दिनांक- 30 दिसम्बर 2025 स्थान- जशपुर/रायपुर *जशपुर की पावन धरती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ऐतिहासिक आगमन* *राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया आत्मीय स्वागत* जशपुर /रायपुर - माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के आज जशपुर आगमन पर आगडीह स्थित हवाई पट्टी पर अत्यंत गरिमामय, आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका जी, झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के साथ उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रपति महोदया के स्वागत हेतु मंत्री श्री रामविचार नेताम, सांसद श्री चिन्तामणी महाराज, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं एस.एस.पी. श्री शशि मोहन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। यह स्वागत केवल औपचारिक नहीं था, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, आदिवासी अंचल की समृद्ध संस्कृति और जन–जन के सम्मान की भावना से ओतप्रोत एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। जशपुर की पावन भूमि पर राष्ट्रपति महोदया का आगमन समूचे अंचल के लिए गर्व, प्रेरणा और उत्साह का प्रतीक रहा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की सरलता, संवेदनशीलता और राष्ट्रप्रेम ने उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को भावविभोर कर दिया।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image