कांग्रेस विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, स्थिति खतरे से बाहर
जगदलपुर। बस्तर विधानसभा के कांग्रेसी विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल ने आज आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस को अपने बयान में सुमित्रा बघेल ने बताया कि उनकी मां की देहांत होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान थी। मंगलवार की सुबह धारदार चाकू से अपने हाथों की नसों को काटने के साथ गले पर भी खुद से वार किया, जिससे उन्हें काफी चोट पहुंची। लहूलुहान की हालत में उन्हें विधायक के सरकारी बंगले में मौजूद कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस मामले में अब तक विधायक लखेश्वर बघेल का कोई बयान सामने नहीं आया है। जगदलपुर सीएसपी सुमीत कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में और सुमित्रा बघेल के बयान से आत्महत्या करने की कोशिश की बात सामने आई है, जिसकी वजह मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। गले में चाकू लगने की वजह से उन्हें काफी गंभीर चोट आई है। महारानी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image