अरे ये क्या… पुलिस की बत्ती-सायरन लगे वाहन में शराबखोरी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, केस दर्ज
पुलिस की बत्ती और हूटर लगे वाहन में कुछ युवकों द्वारा शराबखोरी करने का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक अपने दोस्तों के साथ बिलासपुर पुलिस विभाग में अटैच एक वाहन में शराब पीता हुआ पाया गया। इसका वीडियो रविवार रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद नींद से जागी पुलिस ने वीडियो की जांच कर आरोपी को गाड़ी नंबर के आधार पर धरदबोचा। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी पर मोटरयान अधिनियम की धारा 108, 185 एवं 119(3) की धारा न्यायालय में प्रकरण पेश किया। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर पुलिस विभाग में डिलेश्वर पिता शोभनाथ पटेल निवासी वीआईपी स्टेट अशोक नगर रायपुर का वाहन क्रमांक सीजी 04एन जे 9007 अटैच है। इस वाहन पर पुलिस की बत्ती और सायरन लगा हुआ है। वाहन मालिक ने बताया कि उसका वाहन दो साल से पुलिस विभाग में अटैच है। इसमें कुछ खराबी आने पर ड्राइवर आशीष यादव उसे लेकर चार दिन पहले रायपुर आया था। ड्राइवर आशीष यादव इस वाहन में अपने दोस्तों के साथ शराबखोरी करते पकड़ा गया। वाहन में वह अपने दोस्तों के साथ शराब के नशे में धुत्त पाया गया। केस दर्ज पुलिस के वाहन में संदिग्ध व्यक्तियों को देखकर लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब यह मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने तुरंत वाहन की पतासाजी की। इसके वाहन मालिक का पता चलने पर उसे थाने बुलाया गया। इसके बाद ड्राइवर आशीष यादव को पुलिस ने वाहन सहित पकड़ा। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। इसके अलावा आरोपी आशीष यादव पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image