BLO को जान से मारने की धमकी, आरोपी झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला…
पखांजूर। कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में निर्वाचन कार्य के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भाग संख्या 47 में नियुक्त बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) अरविंद गाइन को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर नूपुर हावलादार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएलओ अरविंद गाइन एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत सी श्रेणी नोटिस देने पहुंचे थे। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर नूपुर हावलादार ने बीएलओ के साथ गाली-गलौच की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक और सही दस्तावेज जमा नहीं किए जाने के कारण नोटिस दिया गया था। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव संबंधी कार्य में बाधा डालने या अधिकारियों को धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image