छत्तीसगढ़ में नए साल के पहले दिन ही पुलिस विभाग में ट्रांसफर, बदले गए कई थानों के टीआई, एक साथ इतने पुलिसकर्मी इधर से उधर
कांकेरः CG Police Transfer नए साल 2026 के पहले ही दिन पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और सहायक उपनिरीक्षकों स्तर के पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इसमें कई थानों के टीआई भी शामिल है। तबादले को लेकर एसपी ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार जारी सूची के अनुसार कुछ थाना प्रभारियों को नए थानों की कमान सौंपी गई है, वहीं कुछ अधिकारियों को लाइन या रक्षित केंद्र से थानों में पदस्थ किया गया है। कांकेर के थाना प्रभारी मनीष नागर को कैंप मुल्ला थाना भानुप्रतापपुर भेजा गया है। इनकी जगह जितेंद्र साहू को आजाक थाना के प्रभारी जितेंद्र साहू को कोतवाली टीआई की कमान दी गई है। यशवंत श्याम को रक्षित केंद्र से साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। ओंकार दीवान को आजाक का थाना प्रभारी और प्रेम प्रकाश अवधिया को थाना अंतागढ़ के सुरेली कैंप का प्रभारी बनाया गया है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image