साल के पहले दिन अधिकारियों की लगेंगी क्लास, CM साय सभी अफसरों के साथ करेंगे बैठक
रायपुर: CG Good Governance नए साल 2026 के पहले दिन ही सीएम साय मंत्रालय में अफसरों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। एक जनवरी 2026 को होने वाली बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी। इस बैठक में सभी अपर मुख्य, प्रमुख सचिव सचिव और विशेष सचिव मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी विभाग अध्यक्ष को भी बुलाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज शाम एक संक्षिप्त सूचना जारी की, जिसमें लिखा है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कल आपलोगों के साथ एक विचार-विमर्श आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में शासन की प्राथमिकताओं, भावी कार्ययोजनाओं और सुशासन से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी। यह संवाद कार्यक्रम शासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः आपसे अनुरोध है कि निर्धारित समय के अनुसार संवाद कार्यक्रम में उपस्थित हों।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image