नवरात्र में बदल सकता है मौसम...मंडराएंगे बादल
मानसून बिलासपुर से भले विदा ले चुका है,लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नवरात्र में वर्षा की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो 18 अक्टूबर को पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड सहित शहर के कुछ जगहों में बारिश हो सकती है। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रेखा रक्सौल, डाल्टनगंज, कांकेर, रामागुंडम, बीजापुर, बेंगर्ला है। प्रदेश में 12 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञानी सिराज खान की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य भारत मध्य प्रदेश का दक्षिणी भाग, विदर्भ का उत्तरी भाग एवं छत्तीसगढ में 17 अक्टूबर को पश्चिम दिशा से बादल आने की संभावना है। जिसके प्रभाव से 18 अक्टूबर को चौतरफा हल्की वर्षा होने और 19 अक्टूबर को पूर्व की दिशा मे चले जाने की संभावना है। अत: 16 अक्टूबर से रात के तापमान में वृद्धि होने 19 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान में अचानक उल्लेखनीय गिरावट दर्ज होने की संभावना है। 18 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग एवम् पहाड़ी स्थानों जैसे पेंड्रारोड, अंबिकापुर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
Popular posts
मौसम दिखाएगा नया अंदाज़: 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Image
स्पीकर रमन सिंह ने अजय चंद्राकर को भरे सदन में लगाई फटकार, कहा- मंत्रीजी से बाद में बात करिएगा, देखिए
Image
रिश्वत मांगने वाले सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हो जाएं सावधान, विभाग ने शुरू की कार्रवाई, किया डिमोशन
Image
DSP पर प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप: DGP बोले- PHQ में नहीं मिली कोई शिकायत, SSP ने कहा- मामले में जांच जारी
Image
छत्तीसगढ़ में बदले गए कई जिलों के कलेक्टर, इन IAS अफसरों के भी प्रभार में फेरबदल, राज्य सरकार ने जारी किया ट्रांसफर आदेश
Image