मंत्री कश्यप का PCC चीफ दीपक बैज को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो मेरे साथ चले नारायणपुर और पखांजूर…
रायपुर। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, हिम्मत है तो कांग्रेसी कहें कि किसी एक सीट पर वे जीतेंगे। कांग्रेस नेताओं के तोते उड़ चुके हैं। कांग्रेस मरणासन्न हो चुकी है। अभी वे प्रत्याशी ढूंढ रहे, उसके बाद कार्यकर्ता ढूंढ़ेंगे। फिर वोटर ढूंढ़ना होगा, तब तक चुनाव निकल जाएगा। इतना ही नहीं मंत्री केदार कश्यप ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को चुनौती देते हुए कहा कि दीपक बैज मेरे साथ नारायणपुर और पंखाजूर चले। मृतक परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात करें। दोनों घटना कांग्रेस पदाधिकारी के माध्यम से हुई। दीपक बैज पुलिस जवानों को बदनाम कर रहे हैं। वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा 365 दिन कार्य करती है। यह लोकतांत्रिक पार्टी है। एक व्यक्ति के कहने पर वाली पार्टी नहीं है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता को चुनौती दे सकता है। हमारी तैयारी पूरी है। लोकसभा का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के लोग कितनी तैयारी में है, नजर आ ही रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अकेले दौरे और बाकी नेताओं की निष्क्रियता को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कहा कि दीपक बैज पीसीसी के अध्यक्ष हैं इसलिए जा रहे हैं। लोकसभा के बाद वह भी मिस्टर गायब हो जाएंगे। उनको भी ढूंढना पड़ेगा। कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर से गायब हो रही है। छत्तीसगढ़ से भी गायब होगी। उनका जो वास्तविक चेहरा है वह सामने आ गया। यह लूटपाट और लोगों को ठगने वाली पार्टी है। इनका अस्तित्व निचले स्तर पर आ गया है।
Popular posts
मौसम दिखाएगा नया अंदाज़: 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Image
स्पीकर रमन सिंह ने अजय चंद्राकर को भरे सदन में लगाई फटकार, कहा- मंत्रीजी से बाद में बात करिएगा, देखिए
Image
रिश्वत मांगने वाले सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हो जाएं सावधान, विभाग ने शुरू की कार्रवाई, किया डिमोशन
Image
DSP पर प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप: DGP बोले- PHQ में नहीं मिली कोई शिकायत, SSP ने कहा- मामले में जांच जारी
Image
छत्तीसगढ़ में बदले गए कई जिलों के कलेक्टर, इन IAS अफसरों के भी प्रभार में फेरबदल, राज्य सरकार ने जारी किया ट्रांसफर आदेश
Image