कहर बरपाने आ रहा साइक्लोन ‘दाना’, कुछ घंटों में तट से टकराएगा तूफान, IMD ने दी चेतावनी
Cyclone Dana in CG: चक्रवाती तूफान दाना का असर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में दिखेगा। तूफान के आने से पहले प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। वहीं 24 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा। जिसके असर से प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। ऐसे में इस दिवाली बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में चक्रवात तूफान दाना का असर प्रदेश में दो दिन दिख सकता है। वहीं इसके असर से दो दिनों तक कई जगहों में तेज बारिश के आसार है। बस्तर में कई जगहों में अभी से बारिश शुरू हो गई है। वहीं बीते दो दिनों से प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के औसत तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आई है। आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। मौसम साफ होने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है। लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 22 अक्टूबर की सुबह तक अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके बाद 23 अक्टूबर को यह चक्रवात का रूप लेकर पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय हो सकता है।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिखा ‘मुर्दा खाने वाला’ रहस्यमयी जानवर, वन विभाग ने की अपील, लोगों में दहशत
Image